March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पीएम मोदी के हुनमान चिराग पासवान पर ई.राजकुमार पासवान ने लगाये सनसनीखेज आरोप,कर दी उनकी संसद सदस्यता रद्द कराने की मांग

पीएम मोदी के हुनमान चिराग पासवान पर ई.राजकुमार पासवान ने लगाये सनसनीखेज आरोप,कर दी उनकी संसद सदस्यता रद्द कराने की मांग

पटना, 26 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हुनमान कहे जाने वाले हाजीपुर के सांसद, केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान पर ई.राजकुमार पासवान ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर सनसनीखेज आरोप लगाये और उनकी संसद सदस्यता रद्द कराने की मांग की. इस दौरान उन्होंने सबूत की कॉपी मीडिया को देते हुए उन्होंने इसके माध्यम से चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

ई.राजकुमार पासवान ने कहा कि आज की प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य – हाजीपुर के माननीय सांसद चिराग पासवान द्वारा दिए गये हलफनामे में सूचना छुपाने, बीटेक की फेक डिग्री फेक और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग है. उन्होंने कहा कि हालाँकि कुछ लोगों ने इस मामले को उठाया, लेकिन उनका मकसद सिर्फ अपना चेहरा चमकाना था, लेकिन मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संवैधानिक व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को रोकने के लिए और जनता के सामने सच की लड़ाई लड़ने को तत्पर हूँ.

उन्होंने कहा कि माननीय सांसद चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी और अपने हलफनामे में दिल्ली में हुए एफ आई आर को छुपाया है. साथ ही उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में भी चुनाव आयोग को अँधेरे में रखा और 2014 से खुद को बी टेक बता रहे हैं, जबकि ये सरसर झूठ है. इसके अलावा चिराग पासवान पर वीणा मानवी के मामले में अवमानना का केस चल रहा है. उन्होंने खगड़िया में जो 8 एकड़ जमीन छुपा रखी है. आपको बता दें कि इंजीनियर राजकुमार पासवान, हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार का लोकसभा उम्मीदवार रहे हैं. उन्होंने यहाँ से वर्ष 2014, 2019 और 2024 से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.

संवाददाता सम्मेलन में समाजिक कार्यकर्ता सह युवा बिहार सेना के डॉ उमेश कुमार पासवान, अनमोल शक्ति महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू पासवान इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.