पारा मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर सेमिनार का हुआ आयोजन
पारा मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर सेमिनार का हुआ आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शनिवार को पारा मेडिकल क्षेत्र में रोजगार का अवसर पर दो अलग अलग सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने युवाओं को पारा मेडिकल के क्षेत्र में रोजगार के साधनों को गिनाया।
सेमिनार का उद्घाटन उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, कोऑर्डिनेटर प्रो संजय कुमार सिंह, हेल्थ केयर अकादमी के डायरेक्टर उज्जवल कुमार सिंह, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार, अकादमी के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार झा, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो अरविन्द कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यहां सेमिनार में उपस्थित युवाओं और युवतियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज के समय में नौकरी मिलना काफी कठिन हो गई है। जिस कारण विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर ढूंढने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें कार्य कुशल होने पड़ेंगे। बताया गया कि पर मेडिकल क्षेत्र में कार्य कुशल युवा और युवतियों के लिए रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। इस मौके पर पारा मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्कॉलरशिप के बारे में भी उन्हें बताया गया। अकादमी के प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को स्कॉलरशिप की सहायता दी जाती है। अकादमी ऑफ रिटेल एक्सीलेंस नई दिल्ली के बिहार प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार झा ने विभिन्न पाठ्यक्रम की चर्चा करते हुए रोजगार के अवसर बताए। धन्यवाद ज्ञापन प्रो शिव शरण सिंह ने किया। प्रो अमित कुमार सिंह, प्रो राज कुमार सिंह, प्रो पुरुषोत्तम नारायण सिंह, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
