राष्ट्रीय पोषण माह पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय पोषण माह पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस सिविल में 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरतमंदों को दबाए दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ राकेश कुमार झा, डॉ नवीन कुमार ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। एएनएम रिंकू कुमारी, मंजू रानी, प्रीति कुमारी आदि ने सिविल में सक्रिय सहयोग किया। ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां आकृति कुमारी को आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि स्कूल में लगाई गई शिविर में स्वास्थ्य जांच करने के लिए बच्चों में उत्सुकता रही। जांच के दौरान कुछ छात्राओं में एनीमिया पाया गया। उन्हें पोषण से संबंधित विशेष जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंदों को अस्पताल की ओर से दवाएं भी दी गई। शिविर में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी पहुंचे और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली।
