मॉक ड्रिल के द्वारा आग से बचाव को बताए गए तरीके
मॉक ड्रिल के द्वारा आग से बचाव को बताए गए तरीके
महुआ। रेणु सिंह
अचानक आग लगे तो कैसे काबू पाएं। वही आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें। इस पर बुधवार को महुआ अग्निशमालय के द्वारा मॉक ड्रिल कर लोगों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में महुआ के विभिन्न जगहों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने आग लगने के कारणों को भी बताया। वही आग लगने पर उसे कैसे नियंत्रित करें। इस पर विशेष जानकारी दी गई। अनुमंडल फायर ब्रिगेड कर्मी के द्वारा बलिगांव के चकदादो में मॉक ड्रिल किया गया। यहां कर्मियों के द्वारा किए गए मॉक ड्रिल को देखने के लिए भी उमड़ पड़ी। कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल कर दिखाया गया कि आग पर कैसे काबू की जाती है। कहीं भी घास फूस में आग लगे तो उसे कैसे बुझाए। घर में आग लगने के कारण क्या होता है। गैस सिलेंडर रिसाव हो जाने पर उसमें आग लगे तो क्या करें और क्या नहीं करें। यह सारी जानकारी दी गई। इस दौरान घास फूस में आग लगाकर उसे बुझाने के तरीके भी बताए गए। इधर महुआ के विभिन्न जगहों पर मॉक डील किया गया और लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।
