April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नगर थाना क्षेत्र से दो पिस्टल दस कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र से दो पिस्टल दस कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

    नगर थाना को गुप्त सूचना मिली की शहर के पटेल मैदान के पास एक युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने एक टीम गठित कर सअनि अनिल कुमार सिंह, सिपाही चंदन कुमार, सिपाही विनोद कुमार, सिपाही अकेंद्र कुमार के साथ सत्यापन एवं कार्रवाई करने के लिए पटेल मैदान के पास 

पहुंचे, पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा जिसे उक्त टीम ने किसी तरह पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार पिता का नाम राजेंद्र राय ग्राम जितवारपुर निजमात वार्ड संख्या 5 निवासी बताया। गिरफ्तार युवक से तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्टल, दस जिंदा कारतूस और एक मोबाईल बरामद किया। बतादें की मुफस्सिल नगर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 49 / 21 के मामले में उदभेदन हेतु गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ भी किया जा रहा है। इस बात की पुष्टि आज नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार के साथ दिनांक 4 मार्च 2021 को प्रकाश कर्ण ने अन्य साथियों के साथ मारपीट किया था। इसी मामले का बदला लेने अभिषेक कुमार आया था। बहरहाल पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से बचा लिया गया। डीएसपी ने बताया कि इसे किसने हथियार और किस इरादे से दिया इससे पूछताछ की जा रही है। हथियार प्राप्ति के श्रोत कि छानबीन की जा रही हैं, साक्ष्य के अनुसार उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.