April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड के लोदीपुर गांव में सोमवार को सेवा निवृत सूबेदार स्व राम स्वार्थ राय की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

प्रखंड के लोदीपुर गांव में सोमवार को सेवा निवृत सूबेदार स्व राम स्वार्थ राय की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. उनके पुण्यतिथि में भाग लेने पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि वे अपने जीवन को देश सेवा में समर्पित कर दिये. देश भक्ति उनमें कूट कूट कर भरी हुई थी. जब गांव आये तो समाज सेवा से जुड़ गये. समय का पालन उनका विशेष गुण था. हर कार्य को समय पर पूरा करते थे. देश सेवा के अलावे गांव समाज में भी उनका बहुत योगदान रहा जिसको कभी भुलाया नही जा सकता है. इस संसार मे जो भी आया है उसे एक न एक दिन जाना पड़ता है, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यो को लोग सदा याद रखेंगे . उनका शिक्षक पुत्र मनोज कुमार भी शिक्षा का दीप जला रहे है. पुण्यतिथि में आशीष पटेल उर्फ शेर सिंह, अजित पांडेय, मुखिया वैद्यनाथ राम,राज नंदन प्रसाद यादव, चन्द्रशेखर पटेल , शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र राय, राज किशोर राय, प्रमोद कुमार , रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य दर्जनों लोगो ने उनके तैलचित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.