April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत महुआ में 139 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत महुआ में 139 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
लिंक फेल होने के कारण गर्भवतियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए हुई परेशानी, कैंप में बैठने और जानकारी देने के लिए की गई थी व्यवस्था
महुआ। रेणु सिंह
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत सोमवार को यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 139 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जहां अधिकतर में कमजोरी और वजन की कमी पाई गई। उन्हें पौष्टिक आहार लेने की नसीहत के साथ दवाइयां भी दी गई।
अस्पताल प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम ने स्वास्थ्य जांच के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान अधिकतर गर्भवतियों में पौष्टिक आहार लेने की कमी से कमजोरी और वजन की कमी पाई गई। वहीं ब्लड प्रेशर भी बढा हुआ पाया गया। इस अवस्था में जच्चा बच्चा को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार में दूध, दही, घी, हरी सब्जियां, फल, दलिया, अंडा, मांस, मछली आदि को लेने के लिए कहा गया। इधर लिंक फेल होने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गर्भवतियों की भीड़ से परेशानी आई। हालांकि स्वास्थ्य कैंप में उन्हें बैठने के लिए सामियाना और कुर्सियां लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.