फुटबॉल टूर्नामेंट के तीन मुकाबले में नाड़ी-भैरोखरा व हाजीपुर की टीम बनी विजेता
फुटबॉल टूर्नामेंट के तीन मुकाबले में नाड़ी-भैरोखरा व हाजीपुर की टीम बनी विजेता
महुआ के कन्हौली मैदान में खेले जा रहे हैं फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन छह टीमों के बीच हुआ शानदार मुकाबला, मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की उमड़ रही भीड़
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली मैदान में खेले जा रहे स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में वैशाली जिला फुटबॉल लीग के तीसरे दिन सोमवार को 6 टीमों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में नाड़ी, भैरोखरा और हाजीपुर की टीम ने बाजी मारी।
यहां पहला मैच नाड़ी फुटबॉल क्लब नाड़ी और महुआ फुटबॉल क्लब महुआ के बीच खेला गया। जिसमें नाड़ी ने महुआ को 4-0 से पराजित किया। जंदाहा नाड़ी टीम के अजय ने 01 तो सुधीर ने 02 गोल टीम के खाते में दिया। वही एक गोल उन्हें विरोधी टीम के पेनाल्टी में मिला। यहां महुआ टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरा मुकाबला टाइगर फुटबॉल क्लब भैरोखरा और केयर फुटबॉल हाजीपुर दिग्घी के बीच हुआ। इस मुकाबले में पातेपुर भैरोखरा ने हाजीपुर दिग्घी को 2-0 से पराजित किया। भैरोखरा टीम के अविनाश और प्रिंस ने 01-01 गोल किए। वही फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर और गोप स्पोटिंग क्लब सोनपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले में हाजीपुर ने सोनपुर को 1-0 से पछारा। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर लगातार आक्रमण करते रहे। मध्यांतर के पूर्व किसी ओर से कोई गोल नहीं हो सकी। मध्यांतर के बाद हाजीपुर के आजाद हुसैन ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। खेल के मौके पर रविंद्र सिंह, राजेश सिंह, प्रो वेद प्रकाश पटेल, नवल सिंह, सारिका कुमारी, शोभा शुक्ला, अमोल गोप, पवन सिंह, सुनील कृष्णा, शमशेर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। निर्णायक भूमिका में रेफरी पोलक सिंह थे।
