महुआ में युवा दिवस के रूप में मना स्वामी विवेकानंद की जयंती
महुआ में युवा दिवस के रूप में मना स्वामी विवेकानंद की जयंती
महुआ। रेणु सिंह
स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को यहां युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। लोगों ने विवेकानंद के जीवनी से सीख लेने और उनके गुणों को अपने अंदर उतारने का संकल्प भी लिया।

गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के सूरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल पर प्राचार्य शंकर कुमार भगत के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। यहां अजीत कुमार पप्पू व हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को स्वामी जी के आदर्शों को अपने की नसीहत दी। इधर महुआ बाजार, डोगरा सहित विभिन्न स्थानों पर भी स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
