महुआ में गया के तर्ज पर हो रहा तिलकुट का निर्माण
महुआ में गया के तर्ज पर हो रहा तिलकुट का निर्माण
महुआ। रेणु सिंह
मकर संक्रांति को लेकर महुआ सहित विभिन्न चौक चौराहों पर दही, चूड़ा, तिलकुट का बाजार सज गया है। जहां लोग अपने अनुसार इसकी खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय बाजार में कई जगहों पर गया की तर्ज पर तिलकुट का निर्माण किया जा रहा है। यहां सैकड़ो कारीगर तिलकुट निर्माण कार्य में लगे हैं। उन्हें इस समय काम भी मिला है।
रविवार को यहां बाजार में तिलकुट निर्माण में लगे कारीगरों ने बताया कि बीते महीने से ही यहां तिलकूट निर्माण कार्य में लगे हैं। वे गया की तर्ज पर तिलकुट बनाते हैं। यहां से थोक तथा खुदरा बिक्री की जाती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के तिलकुट का निर्माण हो रहा है। जिसमें खोवा का तिलकुट की मांग अधिक हो रही है। हालांकि यहां कस्बाई इलाका होने के कारण समान्य प्रकार की तिलकुट लोग अधिक खरीद रहे हैं। वही दुकानदार ने बताया कि वह यहां थोक में तिलकुट विभिन्न बाजारों और शहरों में भेज रहे हैं। यहां शुगर फ्री भी तिलकुट बनाए जा रहे हैं। चीनी के साथ गुड़ के तिलकुट की मांग अधिक हो रही है। इधर दही, तिलकुट का बाजार कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, सेंदुआरी, सुभई, छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा, डोगरा, फरीदपुर, कल्याणपुर, पहाड़पुर सहित विभिन्न चौक चौराहा पर लगा है।
