April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में श्रीराम हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस पर पूजा पाठ का आयोजन

महुआ में श्रीराम हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस पर पूजा पाठ का आयोजन
हवन कर श्रद्धालुओं ने मन के अंदर छुपे दुर्गुणों को त्यागने का लिया संकल्प, महिलाओं में आस्था और भक्ति सिर चढ़कर बोली।
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत गद्दोपुर गांव में प्रभु श्रीराम दरबार व पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धापूर्वक भक्ति के बीच मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने यहां पूजा पाठ के साथ हवन कर अपने अंदर छुपे दुर्गुणों को त्यागने का संकल्प लिया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आचार्य ब्रजभूषण मिश्रा, चंदन मिश्रा, इंद्रजीत झा, तारकनाथ मिश्रा, अभय मिश्रा के द्वारा विधि विधान के साथ वेद मंत्र से कराया गया। इस मौके पर प्रभु का भव्य अभिषेक पूजन, पंचदेवता पूजन, हनुमान ध्वजा पूजा, नवगृह शांति पूजन, प्रभु श्रृंगार पूजन, नवीन वस्त्र पूजन कराया गया, वही हवन के साथ प्रभु श्री राम और हनुमान की महाआरती की गई। आरती के साथ देवी देवताओं के जयकारे से स्थल गूंज उठा। पूजन के मौके पर मुख्य यजमान पुनेश्वर सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह मुन्ना, संतोष सिंह थे। पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद एवं खिचड़ी का महाभंडारा हुआ। उसके बाद महिला कलाकारों के द्वारा संगीतमय हनुमान आराधना किया गया। मौके पर दिनेश मिश्रा, परमात्मा कुमार, जगमोहन सिंह, विभा देवी, संगीता देवी, विवेकानंद सिंह, वशिष्ठ सिंह, अंगद सिंह, अंकित कुमार, उमेश कुमार, मोहन कुमार सिंह आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.