प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 118 वां मन की बात कार्यक्रम का आयोजन
बिदुपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 118 वां मन की बात कार्यक्रम का आयोजन राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गणेश पंचायत शक्ति केन्द्र पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुथ संख्या चार पर आयोजित की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को मनोयोग से सुना। प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात से देशवासियों में नवीन उर्जा का संचार होता है एवं नवाचार को बढावा मिलने के साथ साथ आम लोगों को हर माह नई नई जानकारियां मिलती है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर, प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऑडियो क्लिप भी देश वासियों के साथ साझा की। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र प्रमुख नागेंद्र कुमार महतो, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान,बुथ अध्यक्ष मेघन कुमार, मनोज कुमार सिंह, रंधीर कुमार पासवान, लगन पासवान, संजीत साह, संजीत महतो, देव ऋषि पासवान, सुधीर महतो, प्रवीण कुमार, रामनरेश चौधरी, अजीत कुमार, श्रवण कुमार, मनमोहन कुमार, सुनील महतो, सुरज कुमार, दिनेश चौरसिया, सोनु कुमार, परमानन्द साह, रंजीत चौरसिया, विकास कुमार, पिन्टु चौरसिया, हरेकृष्ण चौरसिया सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।
