July 18, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

मोदी तेरी तानाशाही – नीतीश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नारों के साथ गुंज उठा महुआ विधान सभा क्षेत्र।। रिपोर्ट अमरेश कुमार।

मोदी तेरी तानाशाही – नीतीश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नारों के साथ गुंज उठा महुआ विधान सभा क्षेत्र।।
रिपोर्ट अमरेश कुमार।
महुआ विधान सभा क्षेत्र में आज 18 जुलाई राजद के महुआ विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने मोदी एवं नीतीश के कार्यकाल में बढते वेरोजगारी,अपराधी वे लगाम, बेतहाशा बढ़ती महंगाई खासकर डीजल पेट्रोल और गैस के दाम में हुई वृद्धि के खिलाफ सड़क पर आक्रोश मार्च पैदल और वैलगारी से निकाला तथा मोदी और नीतीश का महुआ गांधी चौक पर पुतला फूंका।वहीं सर्वप्रथम आज सुबह महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम रबानी तथा वैशाली जिला अध्यक्ष वैधनाथ चन्द्रवंशी के नेतृत्व में चेहराकला प्रखंड में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं हाथ में झंडा, डंडा,गैस सिलेंडर तथा तख्तियां, लेकर जुट गए तथा मोदी तेरी तानाशाही, नीतीश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, पेट्रोल डीजल के दाम में कमी करो गैस के दाम में कमी करो, का नारा लगाने लगे बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता चेहराकला, वकसामा, मधौल, भ्रमण करते हुए महुआ गांधी चौक पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी, नीतीश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी तथा पेट्रोल डीजल के दाम में कमी करो ,गैस के दाम में कमी करो,अपराधी पर लगाम लगाओ का नारा लगाने लगे बड़ी संख्या में महुआ गांधी चौक पहुंचे राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला को आग के हवाले किया गया। इस अवसर पर महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रबानी ने कहा कि नितीश कुमार के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।बिजली , पानी एवं पेट्रोल डीजल के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं अपराधी वेलगाम घुम रहे हैं, तथा नितीश एवं भाजपा की सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया।इस मौके पर राजद यूवा प्रखंड अध्यक्ष रनवीर यादव, यूवा राजद नेता संजय पासवान, महुआ नगर अध्यक्ष श्री कांत कुमार,प्रखंड मिडीया प्रभारी अमरेश कुमार, रामाशंकर यादव,आलोक भंडारी समेत सैकरो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.