May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को लोगों ने किया याद/NRI NEWS

जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को लोगों ने किया याद/NRI NEWS

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट 

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वां जयंती बुधवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वही उनके आदर्श विचारों की चर्चा की।
प्रखंड की मिर्जानगर वार्ड संख्या 10 रविदास टोला में रविदास कल्याण समिति के द्वारा संत रविदास को याद किया गया। यहां पूर्व पार्षद राधा देवी के नेतृत्व में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर वीरेंद्र दास, धर्म कुमार, ममता देवी, माया कुमारी, हरि भजन दास, प्रकाश रंजन, इंद्रजीत कुमार, राजीव दास, भूषण दास, महेश दास, उपेंद्र दास आदि उपस्थित थे। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित समिति के बालेंद्र दास ने संत शिरोमणि रविदास के विचारों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संत रविदास भक्ति आंदोलन के एक अग्रणी प्रवर्तक थे। इधर कढनिया, कन्हौली गढ़वाल, बिस्कूरबा, सरसई, पताढ, माधोपुर, पकड़ी, सलखनी, मधौल सहित विभिन्न जगहों पर संत शिरोमणि रविदास को याद किया गया। महुआ के नगर परिषद में पूर्व पार्षद अरुण सिंह आदि ने उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.