May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माघी पूर्णिमा पर मठ मंदिरों में पूजन के लिए भीड़/NRI NEWS

माघी पूर्णिमा पर मठ मंदिरों में पूजन के लिए भीड़/NRI NEWS

महुआ से रेणु सिंहकी रिपोर्ट 

माघी पूर्णिमा पर बुधवार को महुआ के मठ मंदिरों में पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं वेद जाप से मंदिर परिसर गूंजता रहा। यहां सभी मंदिरों पर श्रद्धापूर्वक लोगों ने पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की।
महुआ के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वही वेद मंत्र का जाप किया गया। यहां पर श्रद्धालुओं को प्रवचन का रसपान कराया गया। इसे सुनने के लिए वह जमे रहे। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर स्थल को भक्ति में डुबो दिया। महुआ सिंहराय कालीघाट स्थित विभिन्न मंदिरों पर पूजन के लिए भीड़ रही। यहां पर महिला श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं को जलाभिषेक कर आरती उतारी। उधर गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में हवन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हवन कर अपने अंदर छुपे दुर्गुनों को त्यागने का संकल्प लिया। यहां भक्ति भाव लोगों में छलका। वही दीपदान के लिए भी शाम में श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। देवी स्थान गोविंदपुर, शिव मंदिर सिंघाड़ा, डुमरी, परसौनिया, कोआरी, बोअरिया लक्ष्मीपुर, सरसई, ओस्ती हरपुर, महुआ, नारायणपुर, पहाड़पुर, फुलवरिया, कन्हौली सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.