May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विजेता बच्चों को मेडल एवं प्रमाणपत्र दे कर किया पुरस्कृत।/NRI NEWS

चर्चित नेशनल पिस्टल शूटर खिलाड़ी दिव्या झा एवं बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन ने विजेता बच्चों को मेडल एवं प्रमाणपत्र दे कर किया पुरस्कृत।

हाजीपुर शहर के मेदिनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में तीन दिवसीय Annual Sports – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के आज अंतिम दिन चर्चित नेशनल पिस्टल शूटर खिलाड़ी दिव्या झा एवं वैशाली जिला कबड्डी सह बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार आज स्कूल अतिथि स्वरूप पहुंच कर बच्चों को मेडल एवं प्रमाणपत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। स्कूल निदेशक ने आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया। अतिथियों ने बच्चों को कैसे और क्यों खेल कूद में भाग लेना चाहिए उस पर अपनी बात रखी।स्कूल के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा किसी बच्चे को पुरस्कार देने का मकसद है, उनकी योग्यता और उपलब्धियों को सराहना करना।चर्चित नेशनल पिस्टल शूटर खिलाड़ी दिव्या झा ने कहा कि पुरस्कार से बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है और दूसरों को भी अच्छे काम के लिए प्रेरित किया जाता है।वैशाली जिला कबड्डी सह बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार नेकहाकि पुरस्कार देने के कुछ और मकसद:लोगों को यह एहसास दिलाना कि उनके काम को महत्व दिया जा रहा है ।दूसरों को दिखाना कि उत्कृष्ट उपलब्धियों के बारे में जाना जाता है
किसी व्यक्ति या संगठन को कुछ बड़ा करने के लिए प्रोत्साहित करना
किसी व्यक्ति की योग्यता या किसी विशेष क्षेत्र में उनके अपार योगदान का प्रतीक होना । रिकॉर्ड तोड़ने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित करना।अवसर पर सभी बच्चे एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।आज के चयनित बच्चों को अतिथियों द्वारा 12 फरवरी को पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.