कृषि स्नातक के विद्यार्थियों ने किया उद्योग विभाग के रेशम प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
डा सीवी रमन विश्वविद्यालय के कृष्ण स्नातक में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने यहां रानीपोखर स्थित उद्योग विभाग के मलवरी प्रसार सह प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रेशम के कीट पालन की विभिन्न जानकारियां ली। यहां शोध के लिए पहुंचे उक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र पर उन्हें कई जानकारियां मिली हैं। शोध करने के लिए यह जगह काफी अच्छा है। यहां अंडी और शहतूत के पत्ते से रेशम के कीड़े का पालन किया जाता है। जागृति कला केंद्र के डॉ अभय नाथ सिंह के नेतृत्व में पहुंची निकिता शर्मा, पलक श्रेया, अलका कुमारी निशा कुमारी, ऋषिकेश राज, गौरव कुमार, प्रवीण कुमार, आयुष कुमार, आशीष कुमार आदि ने रेशम के कीट पर शोध किया। कृषि से स्नातक कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने बताया कि उद्योग विभाग के हस्तकला एवं रेशम निदेशालय का यह मरवरी प्रसार सह प्रशिक्षण केंद्र रोजगार सृजन के लिए काफी अहम है। युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर लोन लेकर रेशम कीट का पालन कर सकते हैं। इससे रोजगार का अवसर बढ़ेगा।