गुरुजनों के आशीर्वचन के साथ विदा हुए दसवीं कक्षा के परीक्षार्थी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली)बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,अंधराबर चौक , पहाड़पुर तोई में अध्यनरत छात्र छात्राएं आगामी 17 फरवरी से आयोजित होने वाली माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने गुरुजनों के आशीर्वचन के साथ अपने विद्यालय से विदा हुए । माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र, छात्राओं की मंगल कामना के लिए सभी शिक्षक ने मिलकर आचार्य डॉ नवल प्रसाद सिंह के द्वारा पूजा हवन किया गया। जिसमे छात्र, छात्रा ने पूजा स्थल पर बैठकर आचार्य जी बातों अनुसरण किया। पॉलिटिकल साइंस की शिक्षिका वीणा भारती ने पूजा हवन करके बच्चों को बेहतर रिजल्ट लाने की आशीर्वाद दी। विद्यालय के निर्देशक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक भगवान प्रसाद साहू , प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, दिनेश सिंह, विद्यालय के अतिथि शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह , विद्यालय प्रभारी महेश्वर प्रसाद साहू, महुआ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर उमाशंकर निराला, शिक्षक राजू कुमार ,बिपिन कुमार, कंचन कुमारी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी ,अंजू कुमारी, मंचन कुमारी, सुरभि कुमारी, साक्षी कुमारी, सिक्किम की शिक्षिका रोजी, मार्गीन, मिगमा संज्ञान विद्याँजलि, श्रद्धांजलि, इंकिला सहित अन्य बच्चों को प्रवेश पत्र एवं मिठाई खिलाकर विद्यालय से विदा किया।