May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मंत्री के आवास पर संत रविदास जी की जयंती को लेकर बैठक संपन्न ।

पूर्व मंत्री के आवास पर संत रविदास जी की जयंती को लेकर बैठक संपन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) रविदास चेतना मंच के तत्वाधान में पटना के रविंद्र भवन में 23 फरवरी का आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह को लेकर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती समारोह में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया ।बैठक में पूर्व खेल व कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि संतों का जीवन सबके लिए होता है
।यह जाति ,धर्म ,पार्टी से ऊपर होता है ,जिसमें सभी लोगों को उपस्थित होकर अपने जन्म को सफल करना चाहिए। बताते चलेगी 23 फरवरी को पटना स्थित रविंद्र भवन में रविदास चेतना मंच के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया है ।इस जयंती समारोह के मुख्य आयोजक पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम पूरे बिहार के लोगों को इसमें आने का निमंत्रण दे रहे हैं। महुआ में पूर्व मंत्री के आवास आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में पटना पहुंचने का संकल्प लिया।इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी, महुआ प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, अशरफी दास, आस देव दास सहित बड़ी संख्या में संत रविदास के अनुआई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.