महुआ (वैशाली) जन सुराज पार्टी के महुआ अनुमंडल स्तरीय बैठक फुलवरिया स्थित पार्टी जोन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान ने की ।इस मौके पर महुआ अनुमंडल के महुआ, चेहराकला ,गोरौल ,पातेपुर, राजापाकर के पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंद्रजीत प्रधान ने सबको एक साथ विश्वास में लेकर बिहार में नए बिहार की परिकल्पना को पूरा करने के लिए संकल्पित कार्यकर्ताओं की जोड़ने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर राज्य कमेटी के सदस्य राजदेव ठाकुर, संजू देवी, अवधेश पासवान, मनोज गुप्ता ,सुनील शर्मा, पिंकी विप्लवी, जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार, अनुमंडल प्रवक्ता अविनाश कुमार ,राकेश पटेल,पूनम चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा पार्टी के मजबूती पर बल दिया ।पार्टी को जमीनी स्तर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की उपस्थित एवं आगामी विधानसभा की तैयारी पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत कर समाज के हर वर्ग को जनसुराज पार्टी से जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया।