May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के नए डीएसपी की धमाकेदार एंट्री,साइबर अपराधियों को धर दबोचा ।

महुआ के नए डीएसपी की धमाकेदार एंट्री,साइबर अपराधियों को धर दबोचा 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली)थाना अन्तर्गत नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 05 साईबर अपराधियों को 01 कार, 03 बाईक, 12 फर्जी सिम कार्ड एवं मादक पदार्थ के साथ किया गया गिरफ्तार ।
महुआ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मारगी में एक दुकान में कुछ साईबर अपराधी साईबर फ्रॉड का कार्य एवं नशा का सेवन कर रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के साथ ग्राम मारगी पहुँचकर प्रमोद कुमार, पे०-स्व० जिमदार सिंह के दुकान की घेराबंदी कर विधिवत् छापेमारी कर कुल 05 अभियुक्तों 01. दिलकश रजा 02. प्रमोद कुमार सिंह 03. विकास कुमार 04. रोहन कुमार एवं 05. अखिलेश कुमार को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति एवं उक्त दुकान की तलाशी ली गई तो इनलोगों के पास से कुल 12 फर्जी सिम कार्ड, 05 मोबाईल फोन, 03 बाईक, 01 कार 24 डब्बा मादक पदार्थ (कोटा) एवं 60 मादक पदार्थ पैक करने वाला खाली डब्बा बरामद किया गया।
> बरामद मोबाईल फोन के अवलोकन एवं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर पाया गया कि इनलोगों के द्वारा मैनेजर एवं सुपरवाइजर बनकर नौकरी देने के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे लेकर ठगी का कार्य करते थे। इनलोगों के मोबाईल से कुछ लोगों से पैसे लेन-देन को लेकर साक्ष्य भी प्राप्त हुआ है। इस संदर्भ में महुआ थाना कांड सं0-386/25 आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। महुआ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महुआ के नव नियुक्त डीएसपी दुर्गा शक्ति ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.