May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर के जी ए इंटर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत गीत- संगीत, नाटक व नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

हाजीपुर के जी ए इंटर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत गीत- संगीत, नाटक व नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

बिहार दिवस- 2025 के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा हाजीपुर के जी ए इंटर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत गीत- संगीत, नाटक व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर के कलाकार अमित कुमार द्वारा गजल व भजन की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इनके द्वारा गाए गए भजन पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही दिलरुबा वादन कलाकार धर्मवीर कुमार शर्मा द्वारा बेहतर प्रस्तुति दी गई। वैशाली की मातृभाषा बाज्जिका के विकास के लिए कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा हैं । इस अवसर पर मिश्रीलाल सहनी ने वाज्जिका गीतों की प्रस्तुति दी । इसके साथ ही शहर की प्रमुख संस्था वैशाली कला मंच के कलाकारों द्वारा मुंशी प्रेमचंद लिखित नाटक कफन की प्रस्तुति दी गई। जिसके निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी क्षितिज प्रकाश थे। इस अवसर पर मिथिलेश कुमार ग्रुप द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति ,दुर्गा जाह्नवी द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा मौजूद रहे । इन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है ताकि उनमें कला का निखार आ सके और बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.