पूर्व सैनिक संघ की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा महुआ। रेणु सिंह
पूर्व सैनिक संघ अनुमंडल इकाई की बैठक रविवार को अनुमंडल के पातेपुर के रामचंद्र उच्च विद्यालय सम्राट अशोक सभागार में हुई। जहां पर संगठन की मजबूती सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने सभी सदस्यों को विषय प्रवेश कराया और संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न टिप्स दिए। यहां 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए मौजी सहनी के शहादत पर चर्चा की गई। इस मौके पर शाहिद मौजी सहनी के पुत्र सुरेंद्र सहनी को संघ की सदस्यता दिलाते कमेटी के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई और उपलब्धियां को बताया गया। संघ के पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने भारत माता के जयकारे लगाए और अपने राष्ट्र के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर रामबाबू सहनी, अब्दुल सलाम, राम शंकर राय, सुरेंद्र सहनी, बिंदेश्वर प्रसाद शर्मा, नागेश्वर पांडे, शिवबंधू राय, दीपक कुमार, धनिचंद पासवान, रामकुमार सिंह, रंजीत कुमार पटेल, रामप्रवेश राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।