May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अशफाक करीम की इफ्तार पार्टी रही सुपर फ्लॉप । (बच्चों ने मचाया लूटपाट)

अशफाक करीम की इफ्तार पार्टी रही सुपर फ्लॉप । (बच्चों ने मचाया लूटपाट)

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) ऐतिहासिक गांधी मैदान में जद यू नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य अहमद अशफाक करीम द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन बड़े भव्य तरीके से आयोजित किया गया था ।जिसमें लगभग 5 से दस हजार लोगों को इफ्तार पार्टी में शामिल होने की संभावना बताई गई थी। बड़े जोर शोर से गांव-गांव में इफ्तार पार्टी में आने के लिए कार्ड बांटे गए थे लेकिन एक कहावत चरितार्थ हुई खोदा पहाड़ निकली चुहिया। जिस हिसाब से लोगों को बैठने तथा नाश्ता, पानी, जूस की व्यवस्था की गई थी, उसके 10% लोगों की भी उपस्थित नहीं रही। जिससे आयोजित करने वाले नेता अहमद अशफाक करीम खुश नजर नहीं आए ।अजीबोगरीब स्थिति तो उस समय हो गई, जब लोगों के लिए सजाए गए नाश्ता, पानी एवं जूस को स्थानीय बच्चों द्वारा लूटपाट कर छीना झपटी करते हुए लेकर भागते हुए देखे गए ।ऐसी स्थिति होगी, इसका अंदाज़ जद यू नेता को भी नहीं था ।यह साबित करता है कि चुनावी मौसम में आकर बनावटी होली मिलन या इफ्तार पार्टी करना लोगों को कहीं से भी रास नहीं आया।हर कोई स्थानीय एवं जमीन से जुड़ा है नेता चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.