May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज की बिहार बदलाव रैली की सफलता के लिए महनार विधानसभा के विभिन्न पंचायतों का दौरा ।

जन सुराज की बिहार बदलाव रैली की सफलता के लिए महनार विधानसभा के विभिन्न पंचायतों का दौरा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महनार ( वैशाली)विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह के नेतृत्व में जन विस्तार कार्यक्रम के तहत व्यापक जनसंवाद किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, समर्थकों और विभिन्न समुदायों के लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और विचारधारा से अवगत कराते हुए आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में भाग लेने और पार्टी को अपना समर्थन देने का आग्रह किया गया। आगे भी वैशाली जिले के विभिन्न पंचायतों में संवाद के माध्यम से पार्टी के जनसमर्थन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जन सुराज से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
बताते चले कि इन दिनों बिहार में राजनीतिक क्षितिज पर जन सुराज पार्टी की चारों तरफ बोल वाला देखने को मिल रहा है। आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली की सफलता के लिए वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के नेता गण एवं कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं ।पिछले दिनों महुआ में आयोजित प्रशांत किशोर की रैली की सफलता से कार्यकर्ता में खुशी देखने को मिल रही है ।पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह ने बताया कि बिहार की जनता बड़े भाई छोटे भाई , चाचा भतीजा के कार्यकलाप से ऊब चुके हैं ,विकल्प की तलाश में थे और जन सुराज के रूप में बिहार की जनता को नया विकल्प मिला है ,जो बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.