May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मोटर साइकिल मिस्त्री की बेटी अंकिता473 नम्बर से आर्ट में बनी बिहार टापर

मोटर साइकिल मिस्त्री की बेटी अंकिता473 नम्बर से आर्ट में बनी बिहार टापर ।
मेहनत, लक्ष्य, इमांदारी , मंज़िल को आसान बनाती है: अंकिता कुमारी

वैशाली: चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत अबाबकरपुर पंचायत के ग्राम अबाकरपुर निवासी अनिल शर्मा जो पेशे से एक मामूली मोटरसाइकिल मिस्त्री है जो गांव के करीब सेहान हाट पर उनकी दुकान है इसी से यह अपने जीवन को चलाते हैं और अपने बच्चे एवं बच्चियों की पढ़ाई लिखाई पर खर्च कर होनहार बनाने की कोशिश करते हैं ज्ञात हो कि अंकिता कुमारी माता बेबी शर्मा आई ए आर्ट 2025 के वार्षिक परीक्षा में ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय सेहान से बिहार टॉपर बनी और माता पिता गुरु और पुरे समाज और बिहार का नाम रौशन करने का काम किया इस खुशी के अवसर पर मध्य विद्यालय सेहान के शिक्षक एवं शिक्षिका एवं इंटरमीडिएट कॉलेज सेहान के शिक्षक एवं शिक्षिका ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं जिन में कुमारी स्वाती , कुमारी ज्योति, कुमारी अमिता , प्रभा कुमारी, मुसर्रत परवीन, जूफिशां परवीन, अवधेश कुमार, राज नारायण , राम नरेश , राजेश कुमार , सेवानिवृत शिक्षक हरिनंदन प्रसाद सिंह सेहान साथ-ही-साथ सेहान कालेज प्रधानाचार्य श्री ब्रजकिशोर कुमार, अखिलेश कुमार , भोला पंजियार , अरुण कुमार , तजममुल हुसैन, अनिल कुमार मिश्रा, मोहम्मद इकरामुल , मोहम्मद वकील , आफताबुन नबी, संतोष कुमार मिश्रा , चंदन कुमार, राजीव कुमार , पूजा कुमारी, श्रीमती वाणी , कुमारी दीपी, इत्यादि ने अंकिता कुमारी को उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.