महुआ अनुमंडल और चेहराकाला प्रखंड के सेहिन हाईस्कूल की अंकिता इंटर आर्ट्स में स्टेट टॉपर बनी है। उसकी टॉपर बनने से घर, गांव के अलावा स्कूल में खुशी भरा है। अंकिता मोटरसाइकिल मिस्त्री की पुत्री है और आर्ट में 94.6 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है। अंकिता सेहान की ही रहने वाली है। उसके पिता अनिल कुमार शर्मा मोटरसाइकिल मिस्त्री है और मां गृहणी है। स्कूल के शिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि यह खुशी का पल है कि एक ग्रामीण इलाके की लड़की स्टेट टॉपर बनी है। सेहान स्कूल प्रशासन को उस पर गर्व है। इधर अंकिता को स्टेट टॉपर होने की जैसे ही खबर मिली उसके परिवार वालों में खुशी भर आया। माता-पिता, चाचा चाचा सभी खुशी से भर गए और उसे मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। अंकिता की सफलता पर पूरा महुआ अनुमंडल खुशी से भर गया है और उसे बधाई दी है।