महुआ स्टेट बैंक ने जीविका समूह के बीच 20 करोड़ का किया ऋण वितरण
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )प्रखण्ड अंतर्गत फतहपुर पकड़ी पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया महुआ ब्रांच के तत्वधान में स्वयं सहायता समूह जीविका दीदियों के बीच 20 करोड़ रुपए का ऋण वितरण वैशाली जिला रीजन पटना हाईब्रिड के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेट बैंक के रिजनल मैनेजर राकेश कुमार, जोनल हेड श्री जोरा सिंह ,मुख्य महाप्रबंध केवी बंगार राजू, ब्रांच मैनेजर महुआ अलका कुमारी, लालगंज ब्रांच मैनेजर आकाश कुमार अमन, डभैच्छ ब्रांच मैनेजर संजय कुमार ठाकुर, सराय ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार ब्रांच मैनेजर सुमेरगंज सिद्धार्थ कुमार , महुआ नगर परिषद अध्यक्ष नवीन चंद्रवंशी, फतहपुर पकड़ी पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सहित सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थित थे। एसबीआई के पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जीविका दीदी को संबोधित किया गया। स्वयं सहायता समूह के द्वारा जीविका दीदियों के बीच ऋण वितरित किया गया, जिसके माध्यम से भी स्वरोजगार को बढ़ाकर स्वावलंबी बन सकेंगे। ऋण मिलने से सभी समूह की जीविका दीदिया प्रसन्न नजर आई तथा आगे कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए हुए वहां से विदा हुए।