मुखिया अलका सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई दावते इफ्तार पार्टी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर( वैशाली) जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत शीतल भकुरहर पंचायत के सम्मानित मुखिया व जन सुराज पार्टी के महिला सेल की जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह के नेतृत्व में अपने आवास पर भव्य दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में उनके पंचायत के साथ-साथ जिले के अन्य भाग से अल्पसंख्यक मुस्लिम भाई एवं जन सुराज से जुड़े जिला एवं प्रदेश स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।सब ने एक साथ मिलकर दावते इफ्तार पार्टी का लुफ्त उठाया। एक दूसरे से हाथ मिलाकर पवित्र रमजान महीने की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमती अलका सिंह ने कहा की यह हमारे द्वारा वर्षों से कार्यक्रम चला रहा है, जिसमें जात-पात, धर्म मजहब से ऊपर उठकर सभी वर्ग के लोग एक साथ बैठकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं ।मेरा यह संदेश होगा कि इसी प्रकार बिना किसी प्रकार के भेद भाव रखते हुए सभी भाई-बहन मिलजुल कर इस देश के अमन चैन और तरक्की में सहयोग करें ।इस मौके पर जन सुराज के संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह ,संगठन महासचिव विनोद कुमार सिंह ,जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार साहनी, पूर्व सभापति लालदेव कुशवाहा , राज्य कमेटी के सदस्य राजदेव ठाकुर ,पातेपुर से संभावित उम्मीदवार अवधेश पासवान ,जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,डॉक्टर विनय पासवान, हरदेव सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था संचालन नीरज सिंह द्वारा कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ।