स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
महुआ। रेणु सिंह
राजापाकर, संवाद सूत्र। अनुमंडल के राजापाकर प्रखंड में स्कूल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, केसीआई विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह, सचिव चंदा कुमारी, न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ थने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्रा अनुष्का का आकर्षक डांस ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। लोग उसकी डांस पर तालियां बजाते रहे। छोटे बच्चों के मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। राज सोनी व रोमियो की जोड़ी ने दर्शकों को ठहाके लगवाया। समापन पर विद्यालय की सचिव चंदा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।