198 वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए ज्योतिबा फुले ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर( वैशाली) ज्योतिराव फुले परिषद ,वैशाली के तत्वाधान में बेलवर ग्राम स्थित 19वीं सदी के महान सामाजिक क्रांति के अग्रदूत ,नारी शिक्षा के जन्मदाता ,अछूतोद्धारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदेश्वर भगत ने जबकि संचालन चूल्हाइ भगत ने की। इस अवसर पर भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ,प्रदेश संयोजक सुधीर मालाकार सहित तमाम लोगों ने सर्वप्रथम ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।तत्पश्चात वक्ताओं ने कहा कि भारतवर्ष की सामाजिक क्रांति का उदय ज्योतिबा फुले के द्वारा हुआ, जिन्होंने समाज में व्याप्त विषमता की खाई को खत्म करने के लिए क्रांति की ज्योति जलाई। नारी शिक्षा का सूत्रपात किया, वैसे महान आत्मा के आदर्श पर चलकर ही इस समाज और देश का भला हो सकेगा । समारोह में दिलीप कुमार भगत, दीप नारायण भगत ,शंकर मालाकार, उमाशंकर भगत, राजू कुमार, प्रमोद कुमार सैनी ,डॉ रविंद्र भगत ,विनोद भगत ,शत्रुघन भक्त, सुरेंद्र भगत, कुंदन मालाकार ,राजकुमार भगत, प्रकाश कुमार ,श्याम किशोर, दिनेश भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।