बौद्धिक ज्ञान क्षमता के विकास में पुस्तकालय की अहम भूमिका : विधायक लखेंद्र रौशन
बौद्धिक ज्ञान क्षमता के विकास में पुस्तकालय की अहम भूमिका : विधायक लखेंद्र रौशन ।
( शिववती देवी स्मृति पुस्तकालय का हुआ शुभ उदघाटन )
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
महुआ ( वैशाली)अनुमंडल के नारी कला में स्वर्गीय शिववती देवी स्मृति पुस्तकालय का शुभ उद्घाटन पातेपुर विधायक लखेंद्र रौशन, समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह एवं ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री लखेंद्र रौशन ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करना आवश्यक है। इसके लिए पुस्तकालय का होना अति आवश्यक है। पुस्तकालय वह बौद्धिक ज्ञान कोष है, जिससे बच्चों के शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाती है। ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में हम अपने भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से भटक चुके हैं । जिसको पुनः रास्ते पर लाना हम सबों की जिम्मेवारी है। इस कार्य में आप सबों की सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के लिए जमीन समाज सेवी अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने दान में दी है । जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। मौके पर ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार कला प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मंच का संचालन अभय कुमार ने किया जबकि आगत अतिथियों का स्वागत स्वयं अजीत कुमार एवं हरिओम कुमार ने की ।इस मौके पर महुआ नगर परिषद के उपसभापति रोमी यादव ,भाजपा उत्तरी महुआ मंडल के अध्यक्ष उमारंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह , इंद्रजीत कुमार ,सिंघाड़ा पैक्स अध्यक्ष शिवनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
