April 15, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर प्रखण्ड परिसर में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

पातेपुर प्रखण्ड परिसर में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार

पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भारतरत्न डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की134वीं जंयती धूमधाम से मनाई गई। पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न संविधान निर्माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान, पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार, मुखिया संघ के उपाध्यक्ष राम प्रवेश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, बबलू कुमार, पंकज कुमार उर्फ चिंकू राय,मुख्य पार्षद सनोज पासवान,पूर्व जिला परिषद तारक चौधरी, प्राचार्य राज किशोर राय, , पूर्व प्रमुख राज नारायण राय, पूर्व जिला परिषद विनय सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.