वेतन की मांग करने पर दुराचरण, कर्त्तव्यहीनता, अनुशासनहिनता और कार्य असंतोषजक लिखकर वापस करने की धमकी देते हैं -राज्य आयुष समिति के कर्मचारी/अधिकारी
पटना के शेखपुरा मोड़ स्थित स्वास्थ्य भवन तथा अन्य जिलों में राज्य आयुष समिति बेल्ट्रान के माध्यम से कार्य कर रहे डाटा इंट्री ऑपरेटरों को 13 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण ऑपरेटर कार्य का वहिष्कार करेंगे और पुरे जिला में राज्य आयुष समिति के कार्यो को ठप कर देगें। ऑपरेटरों को 13 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति बहुत ही दयनिय हो गयी है। वह परिवार का भरण-पोषण भी नहीं कर पा रहे है और कुछ दिनों तक कर्ज लेकर काम चलाते रहे लेकिन अब कोई उनहें कोई कर्ज भी देने को तैयार नहीं है। यह है राज्य आयुष समिति का असली चेहरा, अपने सभी कार्यो को होटल चाणक्या, उर्जा आडिटोरियम, मोर्या समेत अन्य प्रतिस्थित स्थानों पर करने के लिए इनके पास फंड का खजाना भरा है और आपरेटरों को जब देने की बारी आती है तो कर्मचारी तथा अधिकारी फंड न होने की बात करते है। 28 अप्रैल से 1 मई तक 86 लाख रूप्ये खर्च कर होटल चाणक्या में प्रोग्राम करने के लिए फंड है लेकिन ऑपरेटरों को वेतन देने की बात होती है तो इनके पास फंड नहीं रहता। ऑपरेटरों द्वारा जब भी अपने वेतन की मांग की जाती है तो कर्मचारी वित्त प्रबंधक राकेष कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक राजेष कुमार समेत अन्य लोग धमकाते हुए कहते हैं कि बार-बार वेतन के बारे में पुछोगों तो सिर्फ एक लाईन तुम लोगों के बारे में लिखकर बेल्ट्रान को भेज देगें कि इन लोगों का कार्य असंतोषजक है और साल भर दुसरे जगह ज्वाइनिंग नहीं मिलेगा।