May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह के खिलाफ हाजीपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में बाल विवाह के रोकथाम हेतु शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

बाल विवाह के खिलाफ हाजीपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में बाल विवाह के रोकथाम हेतु शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु कार्यक्रम के तहत हाजीपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में बाल विवाह के रोकथाम हेतु शपथ एवं जागरूकता का कार्यक्रम रविवार को किया गया। कार्यक्रम के तहत मंदिर के पुजारी द्वारा लोगों को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाई गई तथा बताया गया कि हमारे मंदिर परिसर में कोई भी बाल विवाह ना होता है ना भविष्य में होगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। जिसे हम सभी को मिलकर खत्म करना है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हम सभी का उद्देश्य है कि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जाए और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है। इस अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठन के लोगों एवं धर्म गुरुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारत के 450 जिलों में 250 स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। अक्षय तृतीया के अवसर पर पूरे सप्ताह विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताकि कोई भी बाल विवाह ना हो। श्री शुक्ला ने बताया कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से पूरे देश में 2 लाख से अधिक बाल विवाह रोकी गई है तथा 5 करोड़ से अधिक लोगों ने इस अभियान की सफलता हेतु शपथ लिया है। कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शत्रुजीत कुमार, शालिनी भारती, सामुदायिक कार्यकर्ता संतोष कुमार , गुड्डू कुमार , राजीव कुमार झा के द्वारा प्रत्येक मंदिर में जाकर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा शपथ का कार्यक्रम कराया जा रहा है। रविवार को गांधी चौक शिव मंदिर , स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर, अनवरपुर चौक के मंदिर, शुक्ला मंदिर खेल बाजार हाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.