May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर थाना में दो साधु भेषधारी ठग को किया गिरफ्तार ।

पातेपुर थाना में दो साधु भेषधारी ठग को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

पातेपुर (वैशाली) इन दिनों ठगी का नया-नया तरीका अपनाया जा रहा है ।जिसमें भोले भाले ग्रामीणों को ठगने की प्रचलन चल रही है ।बताते चले कि पातेपुर थाना के सैदपुर डुमरा के ग्रामीण पातेपुर थाना में मामला दर्ज करते हुए बताया कि साधु के भेष में धारण करके दो ठग गांव में घूम कर महिलाओं को संकट से उबारने ने के लिए गहना को रखने की बात करके नकली गहना देकर चंपत हो जाते हैं। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया, पकड़े गए दोनों साधु के भेष धारण किए हुए था ।वह रोहतास जिले के नट समुदाय का बताया जाता है। दोनों व्यक्ति की पहचान करण लाठौर थाना अमरेर तथा दूसरा किसली लाठौर थाना तिलौथ दोनों रोहतास जिले के बताए गए हैं ।इनके पास से एक सोने जैसा मांगटीका, 1100 नगद एवं एक पारदर्शिता शिवलिंग ,दो-दो रुद्राक्ष एवं रोलगोल्ड के भगवान का प्रतिमा बरामद किया गया है। ठग के पकड़े जाने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि किस प्रकार भोले भाले लोगों को ठग बेवकूफ बनाकर गहना एवं पैसा ऐंठते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.