डायरी में मदद करने के लिए परिवादी से रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
डायरी में मदद करने के लिए परिवादी से रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
महुआ थाने में पदस्थापित एसआई मेघनाथ राम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दबोचा
महुआ। रेणु सिंह
डायरी में मदद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में रिश्वत लेते महुआ थाना में पद स्थापित एक दरोगा को निगरानी अन्वेंशन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे महुआ ताजपुर सड़क के छतवारा के पास से हुई।
बताया जा रहा है कि महुआ थाना में दर्ज केस 409/25 में केस डायरी में मदद करने, आरोपितों की गिरफ्तारी करने को लेकर रिश्वत की मांग परिवादी से की गई थी। यह जानकारी निगरानी टीम को दी गई। इस बीच टीम के डीएसपी ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान महुआ थाना में पदस्थापित दरोगा मेघनाथ राम को महुआ ताजपुर सड़क के छतवारा के पास परिवादी दामोदर सिंह से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दारोगा मेघनाथ राम को निगरानी की टीम थाने लेकर आई। जहां पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर रिश्वतखोर दिरोगा को अपने साथ ले गई। महुआ में रिश्वतखोरी के विरुद्ध निगरानी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई किए जाने से लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इससे रिश्वतखोरी पर लगाम लगेगा। यहां सभी सरकारी कार्यालय में रिश्वतखोरी चरम पर है। कहीं स्वयं तो कहीं दलाल के माध्यम से रिश्वत ली जा रही है।
