दरवाजे पर बाइक के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
दरवाजे पर बाइक के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
महुआ। रेणु सिंह
दरवाजे पर बाइक के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गई।
मृतिका करीब 50 वर्षीया उर्मिला देवी महुआ थाने के रसलपुर मुबारक पंचायत अंतर्गत चकदादन गांव निवासी लाखूलाल सिंह की पत्नी थी। मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच बीते गुरुवार की शाम उक्त जगह से जा रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल उर्मिला देवी को इलाज के लिए डोगरा के एक क्लीनिक में भर्ती किया गया था। जहां उसने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली। इधर महिला का शो क्लीनिक से घर लाया गया। जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ हो गई। लोगों का गाना था कि गांव की पगडंडी सड़कों पर भी तेज गति से बाइक चलाने के कारण घटनाएं हो रही है। इधर थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया। वहीं अज्ञात बाइक चालक पर आवेदन घर वालों द्वारा दिया गया। जिसे ट्रैफिक थाना में भेज दिया गया है।
