ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आर एन कॉलेज, हाजीपुर में मनाया गया जश्न ।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आर एन कॉलेज, हाजीपुर में मनाया गया जश्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर (वैशाली)ऑपरेशन सिंदूर के सफलता और आतंकी सरगना पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए की गयी, कठोर सैन्य कार्रवाई के लिए विभिन्न कालेज के शिक्षक छात्र एवं छात्राओं ने आर एन कॉलेज में जमकर जश्न मनाया । विषम से विषम परिस्थिति में भारत माता के सुरक्षा और सैनिकों की हर तरह से मदद करने का संकल्प लिया।
आर एन कॉलेज के परिसर में भारत माता और वंदे मातरम के गगन भेदी नारे के बीच अध्यापक एवं छात्रों ने जमकर जश्न मनाया और देश की रक्षा का संकल्प लिया।
संकल्प सभा की अध्यक्षता प्रो डॉ अजीत कुमार ने किया जबकि संचालन प्रो कुमार देवेश ने कि।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रो डॉ अजीत कुमार ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए की दुनिया के नक्शे पर से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाए।
प्रो डॉ अजीत कुमार पाकिस्तान समर्थित आतंकियों और उसके सहयोगी तंत्र पर केंद्र सरकार और सैन्य बल की निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर ” की जमकर सराहना। उन्होंने ने कहा कि वक्त आ गया है अखंड भारत के निर्माण का और भारत के सैन्य नियंत्रण रेखा लाइन ऑफ़ कंट्रोल को अपने कब्जा में ले लेने की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों और उनके ढांचे और सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैन्य करवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक और अपरिहार्य था ।संकट कि इस घड़ी में देश कि हर नागरिक तन मन और धन से सरकार और सैन्य वलों के साथ खड़ा है ।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी साहसी सैनिकों के कारण देश का मस्तक ऊंचा हुआ है । ऑपरेशन सिंदूर के कारण दुनिया में भारत माता तक मस्तक ऊंचा हुआ है । हिंदुस्तान परम वैभव पर पहुंचने के कगार पर है।
आर एन कालेज के गणित के प्राध्यापक प्रो डॉ संतोष कुमार सिंह राठौर ने पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या के पीड़ित परिवारों और पूरे देश को न्याय दिलाने के लिए की जा रही इस कार्रवाई ने देश के स्वाभिमान और साहस को बढ़ाया है। उन्होंने पाकिस्तानियों द्वारा भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों पर की जा रहे हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों को प्रति संवेदना व्यक्त किया । प्रो डॉ संतोष कुमार ने कहा कि हम सब को नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सुनिश्चित करना है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने देंगे।
प्रोफेसर कुमार देवेश इतिहास विभाग एवं प्रो डॉ मनोज कुमार सिंह गणित विभाग ने शिक्षक छात्रों एवं छात्रों की देश की रक्षा का संकल्प दिलाया कि “खून भी देंगे जान भी देंगे देश की भूमि कभी ना देंगे”। उन्होंने यह भी संकल्प दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में हम सभी शिक्षक छात्र बॉर्डर पर जाने के लिए इच्छुक हैं ।भारत सरकार इसके लिए इजाजत दे। संकल्प सभा में जमकर नारा लगाया भारतीय सेना जिंदाबाद, भारतीय सेना पर “हमें गर्व है , गर्व है गर्व है “वंदे मातरम भारत माता की जय और गर्व से कहो कि हम भारतीय हैं और यह भी नारा लगाया कि हम सब भारतीय मिलकर पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देंगे ।
