May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत जोसेफ स्कूल, सिंघाड़ा में मातृ दिवस के पूर्व संध्या पर कलात्मक गतिविधियों का आयोजन।

संत जोसेफ स्कूल, सिंघाड़ा में मातृ दिवस के पूर्व संध्या पर कलात्मक गतिविधियों का आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली)संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में “मातृ दिवस”की पूर्व संध्या पर बच्चों ने अपनी कलात्मक गतिविधियों प्रस्तुत किया। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । नवमी और दसवीं कक्षा की छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।”गर्भाशय ग्रीवा कैंसर” विषयक पर आयोजित इस कार्यशाला में पीएमसीएच पटना की डॉ अंजना सिंह एवं अनुमंडल अस्पताल महुआ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया की सशक्त महिला वही है, जो स्वस्थ हैं। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बच्चियों की समझ को बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति प्रार्थना से की गई। विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते विश्व में सद्भभावना बढ़ाकर बेहतर नागरिक बनाने पर बल दिया। संस्थान के प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह ने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत रचनात्मक और बुद्धि कौशल के निर्माण संभव है। हम सभी शिक्षक वर्ग का यह दायित्व है कि अपने बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाएं। कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए छात्र-छात्राओं ने विशेष मैत्री स्तुति पारक गीतों और नृत्य द्वारा समा को बांध दिया। बच्चों ने विशेष कर छात्रों ने कक्षा वार अग्नि रहित व्यंजन का प्रदर्शन किया। सलाद की विभिन्न किस्में, सत्तू का शरबत एवं फलों से तरह-तरह की चाट बनाकर सबको खिलाया। पहले वर्ग से लेकर दसवीं वर्ग तक के बच्चों ने अपनी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने मां को ममता, धैर्य , सहानुभूति, क्षमा और प्रेम के गुण को धारण करने वाली जगत की उत्पत्ति की मूल स्रोत को अपना अभिवादन निवेदित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.