प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने आयोजित की मातृ दिवस समारोह।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने आयोजित की मातृ दिवस समारोह।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं,स्वयंसेवी संस्थानो एवं अपने घरों पर भी मातृ दिवस समारोह का आयोजन कर अपने मां की पूजा अर्चना और वंदना की गई।इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महुआ द्वारा मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।
इसका मुख्य उद्देश्य सुखी एवं स्वस्थ्य परिवार के लिए माता की भूमिका पर चर्चा हुई । समारोह में मुख्य अतिथि बहन ललिता कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ,बहन किरण गुप्ता क्षेत्रीय परिवार भाजपा ,बहन डॉक्टर आसमा परवीन पूर्व प्रत्याशी महुआ विधानसभा सहित अन्य सभी ब्रह्म कुमारी भाई बहन उपस्थित थे।राम मिश्रा, मोचन बहन ,शत्रुघ्न भाई शिवजी भाई की भागीदारी रही । समारोह की अध्यक्षता सेंटर इंचार्ज बीके दिव्या दीदी एवं संचालन बीके प्रहलाद भाई ने की ।
