नीलगाय के धक्के से स्वास्थ्य कर्मी घायल ।
नीलगाय के धक्के से स्वास्थ्य कर्मी घायल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के प्रसिद्ध हॉस्पिटल गणपति के डायलिसिस ऑपरेटर महेश गुप्ता के घर लौटने के क्रम में नीलगाय से धक्का लगने से बुरी तरह घायल हो गए। बताते चले की महेश गुप्ता गणपति हॉस्पिटल से अपनी ड्यूटी पूरा कर अपने गांव महुआ प्रखंड के समसपुरा लौट रहे थे, इसी क्रम में महुआ हाजीपुर सड़क के सेंदुआरी बेरई के पास नीलगाय के सड़क पार करने के क्रम में बाइक टकरा गई, जिससे स्वास्थ्य कर्मी बुरी तरह घायल हो गए ।स्थानीय लोगों के पर सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनकी बेहतर इलाज चल रही है। डॉक्टर ने बताया दो-तीन जगह पर शरीर जख्म हैं लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। दुर्घटना की खबर मिलते हैं स्वास्थ्य कर्मियों एवं उनके शुभचिंतको ने जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की है।
