May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ मे राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित.

महुआ मे राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित.

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली

महुआ विधान सभा क्षेत्र के महुआ प्रखंड राजद कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश राजद के आह्वान पर एक दिवसीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन, महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम रब्बानी की अध्यक्षता एवं सुबोध राय, चेराकाला प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अधक्ष श्रीकांत यादव के संचालन में आयोजित की गई।

प्रदेश के आदेश से आए हुए मुख्य अतिथि,श्री समीर कुमार महासेठ, माननीय विधायक,श्री सुदय यादव माननीय विधायक,श्रीमती अनीता देवी, माननीय विधायक,श्री सूबेदार दास, माननीय पूर्व विधायक,श्री किंग यादव, युवा राजदने अपने विचार रखे.

राजद नेतृत्व तेजस्वी यादव द्वारा चलाई जा रही सामाजिक न्याय की मुहिम को गांव गांव तक पहुंचने का आह्वान किया गया। पार्टी द्वारा सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध ब्यापक अभियान चलाने के लिए पंचायत स्तर तक के नेता व कार्यकर्ताओं को एकजुट हों विशेष अभियान शुरू करने की बात कही गई।

सत्ता में बदलाव करने व तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए राजद द्वारा चलाई जा रही अभियान को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने की बात मौजूद सभी वक्ताओं द्वारा कही गई।
इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी,मुखिया संजीत राय,अशोक यादव,महुआ विधान सभा प्रभारी सरफराज एजाज, तौशिफ रजा, गणेश राय,रामा शंकर यादव,महिला नेत्री रेखा चौधरी,प्रदीप यादव, लखिन्द्र दास,रणविजय यादव,सच्चिदानंद यादव,विशाल गौरव, संजय पासवान, रंजन यादव, भोला सिंह, सुधीर राय, साहिल रजा, रौशन यादव, देव प्रसाद यादव, बड़े लाल यादव, आशार्फी दास,रमन आज़ाद, अनिल गुप्ता, खुर्शीद आलम, प्रमोद राय, कुमोद राय, बनारस राय,महिंद्रा राय, मुकेश यादव, उमेश राय, पूर्व शिक्षक बिन्देश्वर राय सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.