रामअशीष पूनम सिंह महाविद्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन।
रामअशीष पूनम सिंह महाविद्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली) बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से संबद्धता प्राप्त नवनिर्मित महाविद्यालय राम आशीष पूनम सिंह,ग्राम जगदीशपुर, तीसऔता,पातेपुर ,वैशाली का भव्य शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। यह विद्यालय ताजपुर महुआ मुख्य मार्ग से गाड़ा गांव के दक्षिण असवारी शिव मंदिर के पास जगदीशपुर ग्राम में अवस्थित है ।इसके स्थापना में संस्थान के सचिव प्रो डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी तन मन धन समर्पित कर स्थापित किया है। इस महाविद्यालय में तीनों संकाओं में डिग्री की पढ़ाई होगी।
जिसमें कला, वाणिज्य तथा विज्ञान के सभी विषयों की पढ़ाई होगी ।इसके लिए महाविद्यालय को पूरी तरह से सुसज्जित किया गया है। महाविद्यालय में पुस्तकालय ,प्रयोगशाला, वाचनालय ,कॉमन रूम सहित क्लास रूम की विशेष व्यवस्था की गई है। डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमारा एक सपना था कि हमारे क्षेत्र में भी एक डिग्री महाविद्यालय हो, जहां से गरीब एवं वंचित छात्र-छात्राएं ऊंची शिक्षा लेकर कामयाब हो सके। आज हमने अपने तमाम अभिभावको, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों के सहयोग से इस महाविद्यालय की स्थापना की है। जिसका उद्देश्य है, समाज में पिछड़े तथा वंचित लोगों को शिक्षित कर अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना। इस मौके पर शिक्षाविद वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ,चुकी बहुत सारे विद्यार्थी जिनके पास आर्थिक अभाव के कारण ऊंची शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते थे ,वैसे लोगों के लिए यह महाविद्यालय वरदान साबित होगी ।बताते चले कि महाविद्यालय के उद्घाटन से पूर्व वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई ,उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट करके विधिवत कार्यालय के उद्घाटन की गई ।बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी ,शिक्षाविद उपस्थित थे ।जिसमें प्राचार्य विजय वर्मा, पूनम सिंह ,शिव कुमार सिंह, अभय सिंह ,राजदेव सिंह, जगदीश राय ,प्रो सीमा कुमारी, एस एन एस के प्राचार्य डॉ विद्या शंकर सिंह ,प्रो रमेश कुमार सिंह, गणेश कुमार भास्कर ,प्रमोद कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह डॉ रामानंद राय ,राज कुमार राय ,सहित बड़ी संख्या में गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
