परसौनिया में तीन दिवसीय 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुभारंभ ।
परसौनिया में तीन दिवसीय 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुभारंभ ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 21 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। जल भरी के लिए 700 महिलाओं एवं बालिकाओं ने परसौनिया मंदिर से कलश लेकर बेझा, उम्ताहा होते कन्हौली राम जानकी मंदिर पहुंचे। वहां से कलश में जल लेकर कुतुबपुर, फुलवरिया, भूतनाथ चौक, बृक्षी चौक होते यज्ञ स्थल परसौनिया मंडी परिसर में पहुंचे। कलश यात्रा मार्ग में उपमुखिया अनमोल जी, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम परिवार, मुखिया रेखा चौधरी, आर के डेयरी के संस्थापक रणधीर कुमार सिंह, समाजसेवी देव कुमार चौधरी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सतीश महतो ने कलश धारियों के लिए सेवा शिविर लगाकर पुष्प वर्षा, पानी, शरबत, लस्सी से स्वागत किया। यज्ञ स्थल पर आचार्य दिनेश जी ने कलश पूजन कराकर संगीत के माध्यम से जीवन को ऊर्जावान एवं खुशहाल बनाने के बारे में बताया। ग्रामीणजन बालेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार सुमन, डॉ विश्वनाथ सिंह, महेश सिंह, दीपक, मनीष, रौनक, सूरज, अनूठ, राजेश, मुन्ना, सुशील, दिनेश राय, सुरेश कुमार निराला, शिवनाथ सिंह, जिमदार सिंह, विकास, चंचल,रजनीश सहित के सहयोग से भंडारा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा होना है। कल दोपहर 2 बजे से विद्यार्थी गोष्ठी में 2025 में 10वीं एवं 12वीं में परसौनीया गांव के पास हुए विद्यार्थियों को सम्मान कृषक कल्याण समिति परसौनिया करेगी ।
