May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ के लिए 551 कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा ।

अष्टयाम यज्ञ के लिए 551 कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा ।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।

 

चेहराकला (वैशाली)योगीस्थान तालसेहान छोटकी छपरा परिसर में आयोजित 48 घंटें की अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 551श्रद्धालु कन्याएं शामिल हुई। यहां प्रत्येक वर्ष की भांति सामाजिक सहयोग से अष्टयाम यज्ञ कराया जाता है।
कलशयात्रा गाजे -बाजे संग चेहरा कला के लिए तालसेहान,कमल चौक, छौड़ाही होते हुए रसूलपुर दाऊद मठ पहुंची। जहां हाजीपुर दक्षणी वाहनी जल को कुमारी कन्याओं ने अपने माथे पर आचार्य द्वारा अभिमंत्रित जल को अपने माथे पर बैंड बाजों दर्जनों घोड़ो के साथ यज्ञ स्थल पर पहुँची ।कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष साथ चल रहे थे। मंगलवार से कीर्तन मंडली द्वारा नामधून की जाप के साथ यज्ञ शुरू होगी जो गुरूवार की शाम संपन्न होगी। भक्तिमय महौल में मेला भी लगा है। जिसमें दर्शकों के मनोरंजन के लिए खेल तमाशे संग मिठाई आदि की दुकान भी सजी है। श्री श्री 108 श्री रामधुन जाप के यज्ञ महायज्ञ होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का माहौल है ।यज्ञ स्थल कलश आते ही वैदिक आचार्य विश्वजीत झा द्वारा मंत्रोचारण के द्वारा कलश स्थापित कराया.।यज्ञ कर्ता सुरेश भगत,यज्ञ कमिटी अध्य्क्ष सूर्य भगत ,कोषाध्यक्ष हरेंद्र भगत,मंतोष यादव,भेरोखरा मुखिया पति भोला प्रसाद यादव,मुखिया पति वृजनन्दन राय,सरपंच जप्पी राय,हरिवंश भगत,रामनाथ भगत,शिक्षक चन्देश्वर भगत व्यास,डॉ संजीत कुमार साधु जी,नागेश्वर सहनी,सोली भगत ,डॉ लालतेश्वर सिंह,दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.