May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हल्की आंधी-पानी और घंटों बिजली गुल पहचान बन गया है ताजपुर का- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

हल्की आंधी-पानी और घंटों बिजली गुल पहचान बन गया है ताजपुर का- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

ताजपुर/समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : –

कहाॅं तो तय था चिरागाॅं था हर घर के लिए, कहाॅं चिराग़ मयस्सर नहीं इस शहर के लिए” दुष्यंत कुमार की यह पंक्ति ताजपुर में विधुत अनापूर्ति व्यवस्था पर सटीक प्रतीत होता है। हल्की आंधी-पानी होते ही ताजपुर नगर एवं प्रखंड की विधुत घंटों गुल हो जाती है। सोमवार की 10 बजे रात्री से खबर लिखे जाने तक नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में विधुत आपूर्ति ठप है।
इससे एक ओर विधुत आधारित उद्योग-धंधे, आनॅलाइन एवं मोबाइल -कम्प्यूटर आधारित कारोबार भी बंद है तो दूसरी ओर पेयजलापूर्ति, कीचेन वर्क भी प्रभावित है। यहां तक की बच्चों को बगैर स्थान, नाश्ता का स्कूल की ओर रूख करना पड़ा। लोगों को बगैर नहाये अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
वहीं कुछ लोग टेंट हाउस से 4-5 सौ रूपए घंटे पर जेनरेटर मंगाकर पेयजलापूर्ति की व्यवस्था में लगे हुए हैं। चहुंओर जेनरेटर चलाकर जलापूर्ति करते लोग देखे जा सकते हैं। डाक-बंगला चौक निवासी ललन केशरी बताते हैं कि रात्री 10 बजे से अभी तक विधुत आपूर्ति ठप है। न स्नान किये हैं और न ही नाश्ता, न काम पर जा पाये हैं। 4 सौ रूपए में जेनरेटर मंगवाकर पेयजलापूर्ति कर रहे हैं। नगर परिषद के वार्ड 27 के पार्षद अशोक राय ने बताया कि गत रात्री से विधुत आपूर्ति ठप है परिणामस्वरूप नल-जल भी बंद है। लोग पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सह विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जब बिजली को निजी कंपनी को सौंपा जा रहा था, सरकार एवं कंपनी दलिल दे रही थी कि विधुत इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत कर दिया जाएगा कि आंधी-पानी में भी अनवरत विधुत आपूर्ति जारी रहेगा। लेकिन यहां तो हल्की आंधी-पानी में दो-दो दिन विधुत आपूर्ति ठप हो जाता है। विधुत विभाग जितना ध्यान बिल वसूली पर देती है उतना ध्यान विधुत इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर देती तो ये ताजपुर वासियों को ये दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार के कविता की लाईन कोट करते हुए कहा कि कहाॅ तो तय था चिरागाॅं हर घर के लिए, यहाॅं चिराग मयस्सर नहीं इस शहर के लिए।
भाकपा माले नेता ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, नंगा तार के जगह हरेक जगह इंसुलेटेड वायर, हैंडिल, एवी स्वीच आदि लगाकर प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे अनवरत विधुत आपूर्ति करने की गारंटी की मांग की है अन्यथा आंदोलन का रूख अख्तियार करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.