उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट के लिपिक का मैट्रिक का प्रमाण पत्र है फर्जी ,
उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट के लिपिक का मैट्रिक का प्रमाण पत्र है फर्जी ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने आर.पी.सी.जे. उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलबर घाट के लिपिक मोहन सिंह के वेतन भुगतान पर लगाया रोक. डीपीओ ने पत्रांक संख्या 1606 दिनांक 9 मई 2025 के द्वारा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण को दिये गये पत्र में बताया गया हैं कि विद्यालय में पदस्थापित लिपिक के विरुद्ध शिक्षा विभाग के कमांड कंट्रोल्स सेंटर में दर्ज कराई गई एक शिकायत में बताया गया था कि उक्त लिपिक का मैट्रिक का प्रमाण पत्र फर्जी हैं. पूर्व में भी कार्यालय के पत्रांक 739 दिनांक 26 फरवरी 2025 के माध्यम से शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद भी लिपिक के द्वारा प्रस्तुत नही किया गया हैं. लिपिक श्री सिंह को 24 घण्टे के अंदर मैट्रिक एवं इंटर का प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया हैं. साथ ही डीपीओ ने प्रमाण पत्र के सत्यापन होने तक बेतन भुगतान पर रोक लगाया हैं.
