May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा ।

महुआ में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली एनडीए कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर तिरंगा यात्रा निकालकर खुशियां मनाई। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
शनिवार को महुआ में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूत किए जाने पर एन डी ए कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के जिला महामंत्री संजीव जयसवाल उर्फ बबलू चौधरी ने किया। तिरंगा यात्रा महुआ के ओसी पैलेस से निकल कर विभिन्न चौक चौराहे होते हुए गांधी स्मारक चौक पहुंची।। इस दौरान भारत माता की जय, भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए। इस यात्रा के दौरान पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा उसे उन्होंने पूरा किया। भारत की सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को नेस्तानाबूत कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत पाकिस्तान का बाप है। जब-जब पाकिस्तान इस प्रकार के हरकत करेगा ,तब तब भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष अजब लाल साह, एन डी ए के पूर्व प्रत्यासी जदयू के प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन, श्रीनाथ यादव महेश साह, जयप्रकाश निषाद बरनाला, अरुण सिंह, रमैया सिंह, दीपू दत्त चौधरी, संजय गुप्ता, अभय कुमार, धीरज कुमार गुप्ता, आलोक राय, प्रतिमा देवी, प्रमिला देवी, रविचंद्रन राय, शिवचंद्र राय, उदय प्रकाश सिंह, असगर अली सहित बड़ी संख्या में एन डी ए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.