ऑपरेशन से सिंदूर की सफलता को लेकर महुआ में एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर खुशियां मनाई। इस दौरान एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दिए लोगों ने बधाई दी।
शनिवार को महुआ में भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डो को नेस्तानाबूत किए जाने एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के जिला महामंत्री संजीव जयसवाल उर्फ बबलू चौधरी ने किया। तिरंगा यात्रा महुआ के ओसी पैलेस से निकालली गई जो विभिन्न चौक चौरहो होता हुआ गांधी स्मारक चौक पहुंचा।
इस दौरान भारत माता की जय, भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए। इस यात्रा के दौरान पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा उसे उन्होंने पूरा किया। भारत की सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को नेस्तानाबूत कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत पाकिस्तान का बाप है
जब-जब पाकिस्तान इस प्रकार के हरकत करेगा तब तक भारत की सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। इस यात्रा में जिला अध्यक्ष अजब लाल साह, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन, श्रीनाथ यादव महेश साह, जयप्रकाश निषाद बरनाला, अरुण सिंह, रमैया सिंह, दीपू दत्त चौधरी, संजय गुप्ता, अभय कुमार, धीरज कुमार गुप्ता, आलोक राय, प्रतिमा देवी, प्रमिला देवी, रविचंद्रन राय, शिवचंद्र राय, उदय प्रकाश सिंह, असगर अली आदि उपस्थित थे।